जम्मू। कासिम नगर में मवेशी को ले जा रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पैरापिट से टकरा कर पलट गई। हादसे के बाद वाहन में मौजूद आरोपी भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने मवेशी को वाहन से निकाल कर गो सदन भेज दिया है। वहीं, वाहन को जब्त करने के बाद मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार शनिवार देर पुलिस ने कासिम नगर में नाका लगाया हुआ था। इस दौरान तीन बजे के करीब एक स्कॉर्पियो वहां पहुंची और पुलिस ने चालक को रुकने का इशारा किया। लेकिन चालक ने वाहन की रफ्तार बढ़ा दी और वह पैराफिट से टकरा कर पलट गई। वहीं, वाहन सवार चार-पांच आरोपी अंधेरे का फायदा उठा कर भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने मामला दर्ज कर मवेशी को मुक्त करवा कर गो सदन भेज दिया है। वाहन को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी गई है।