दोमाना। दोमाना की चिनौर पुलिस चौके के अंतर्गत स्कूली छात्रा के अपहरण के बाद दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी और परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अनिल कुमार निवासी सेरी पंडिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है।
पुलिस में दी शिकायत में किशोरी ने बताया कि सुबह वह स्कूल के लिए निकली थी। इस दौरान आरोपी ने अपहरण कर कार में अज्ञात स्थान पर ले गया और दुष्कर्म किया। वहीं, किसी को बताने की सूरत में जान से मारने की धमकी दी। बाद में पीड़िता ने घर जा कर परिवार को आपबीती बताई। इसके बाद परिजनों ने चिनौर पुलिस चौकी में शिकायत दी। पुलिस ने छात्रा की चिकित्सीय जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।