फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दिन के रिमांड पर भेजा आरोपी, दूसरा अभी भी गिरफ्त से बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-इस्लामी से संबंधित मामले में गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद शरीफ सरजात को अदालत ने सात दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। वहीं, शनिवार को दूसरे दिन भी दूसरे आरोपी रईस अहमद मलिक की धरपकड़ के लिए दबिश जारी है, लेकिन वह अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे सात दिन के रिमांड पर भेज दिया है। वहीं, दूसरे आरोपी की धरपकड़ के लिए कई जगह दबिश दी है। दूसरे आरोपी रईस अहमद मलिक के खिलाफ पीर मिट्ठा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। सनद रहे कि जमात-ए-इस्लामी के लिए काम करने वाले दो लोगों के खिलाफ शुक्रवार को मामला दर्ज करने साथ ही तलाशी अभियान चलाया गया था।
इस दौरान तीन स्थानों से कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए थे। 2007 में हुर्रियत नेता सईद अली शाह गिलानी जम्मू के खटिका तालाब आए थे। इस मौके पर कुछ लोगों ने देश विरोधी नारेबाजी की थी, जिसके संबंध में सिटी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। मामले से संबंधित दो लोगों की पुलिस ने पहचान की है। इनमें रईस अहमद मलिक निवासी दलपत्तियां मोहल्ला के रूप में हुई है, जो मूल रूप से डोडा के भलेसा का रहने वाला है और मोहम्मद शरीफ सरताज निवासी खटिका तालाब शामिल है। यह दोनों 15 साल से फरार फरार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें