फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुज्जर नगर पुल से तवी में कूदा युवक, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर के गुज्जर नगर पुल से शुक्रवार को एक युवक ने छलांग लगा कर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर हालत में उसे जीएमसी में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। युवक की पहचान शोएब मलिक निवासी पीरखो के रूप में हुई है। एक हफ्ते में तवी में छलांग लगाने की तीसरी और गुज्जर पुल से दूसरी वारदात है। वहीं, एक अन्य मामला बिक्रम चौक पुल का है, जिसमें एक ऑटो चालक ने छलांग लगा कर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर के समय पीरखो निवासी शोएब मलिक ने पहले मस्जिद में नमाज पढ़ी। इसके बाद स्कूटी लेकर गुज्जर नगर पुल पर पहुंचा। वहां पर स्कूटी खड़ी करने के बाद पुल से छलांग लगा दी। पुल से गुजरते लोगों ने उसे देख लिया और तवी में जा कर राहत एवं बचाव अभियान चलाया। उसे उठा कर जीएमसी पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें