जम्मू। जरूरी रखरखाव कार्य के चलते सात मई से बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके तहत उखराल, पोगल और आसपास इलाकों में सात मई को सुबह आठ से पांच बजे तक बिजली बंद रहेगी। औद्योगिक क्षेत्र, बाड़ी ब्राह्मणा, एमईएस, बीडी बाड़ी और आसपास इलाकों में सात और आठ मई को सुबह सात से दोपहर 12 बजे और कठुआ सर्कल में सात मई को सुबह सात से दस बजे तक बिजली बंद रहेगी।