जम्मू। जम्मू कश्मीर बैंक शाखा बेलीचराना में चोरों ने सेंध लगाने का प्रयास किया गया है। इस संबंध में सतवारी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पुलिस में दी शिकायत में बैंक प्रबंधक ने बताया कि बुधवार को जब कर्मचारी बैंक पहुंचे तो इस बारे में जानकारी मिली। इस दौरान उन्होंने पाया कि बैंक की पिछली तरफ एक खिड़की को तोड़ने का प्रयास किया गया था। शिकायत के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। वहीं, आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।