जम्मू। नगरोटा पुलिस स्टेशन अंतर्गत बजालता में कुछ लोगों ने भूमि विवाद में एक दुकानदार की पिटाई कर घायल कर दिया। जिसे जीएमसी में भर्ती कराया गया है। मंगलवार रात को हुई इस घटना में पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार रविंद्र शर्मा दुकान बंद कर घर जा रहा था। जब वह परगालता बाजार पहुंचा तो उस्तान ने साथियों के साथ लाठियों से हमला कर दिया। पिटाई करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर दुकानदार का परिवार मौके पर पहुंचा और उसे अस्पताल पहुंचाया। रविंद्र के भाई मनोहर लाल ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई। बताया कि मारपीट से पहले दोनों ओर से गालीगलोज हुई। बात बढ़ने पर आरोपियों ने पीड़ित पर हमला कर दिया।