फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपी दबोच

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए जम्मू पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, उनकी निशानदेही पर चोरी के 11 वाहन बरामद किए। बाहु फोर्ट इलाके में चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की।
विज्ञापन

एसएसपी चंदन कोहली ने बताया कि नरवाल निवासी मोहम्मद शरीफ ने पुलिस चौकी में बाइक गायब होने की शिकायत दर्ज कराई। इस आधार पर जांच शुरू करते हुए एसडीपीओ पूर्वी सैय्यद जहीर अब्बास की देखरेख में विशेष टीमों का गठन किया गया। टीम में बाहु फोर्ट एसएचओ नयात अली, नरवाल चौकी इंचार्ज अचल राणा, भठिंडी इंचार्ज मोहम्मद इलियास शामिल रहे। इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और तकनीकी इनपुट के बाद माहौर के गंजोटे गांव के तोफैल हुसैन को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने चोरी की घटनाओं में शामिल होना कबूल किया। उसकी निशानदेही पर तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें चिन्नौर के मोमिन अब्बास, जानीपुर के शकील अहमद और लोअर मझीन के जमात अली शामिल हैं। पुलिस ने चोरी की बुलेट मोटरसाइकिल, हीरो होंडा स्पेलेंडर, हीरो होंडा ग्लैमर, बजाज पल्सर, स्कूटी एक्टिवा आदि बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें