फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉल कर्मियों से मारपीट करने पर सात युवक हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जानीपुर के वी मार्ट शापिंग माल में रविवार को सामान खरीदने युवकों ने जमकर बवाल किया। एक बोतल को लेकर युवकों ने मार्ट के दो कर्मियों की पिटाई कर दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान नीरज निवासी जानीपुर और अतुल निवासी पलौड़ा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सात युवक रविवार को कुछ सामान खरीदने वी मार्ट पहुंचे। यहां सामान खरीदने के बाद एक बोतल रह गई। यह लोग वापस बोतल लेने आए और इसी को लेकर कर्मियों से बहस हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि आपस में जमकर मारपीट शुरू हो गई। युवकों ने दोनों कर्मियों को बुरी तरह से पीट दिया। पुलिस ने इसे लेकर युवकों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें