फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 रुपये के लिए घोंप दिया युवक को चाकू

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। रिहाड़ी चुंगी पुल पर दो युवकों के बीच मारपीट में एक की हुई हत्या के मामले में गांधी नगर पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर रिहाड़ी चुंगी पुलिस के हवाले कर दिया है। आरोपी की पहचान गुरमीत निवासी नानक नगर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दोनों युवकों में पैसे के लेनदेन को लेकर कहासुनी हुई। मरने वाले युवक सुवीर अहमद से आरोपी गुरमीत ने 500 रुपये लेने थे। इसी बात को लेकर पहले विवाद हुआ फिर हाथापाई हुई। आरोपी युवक ने चाकू निकाल युवक के कान के पास मारा। इससे गहरा जख्म हो गया और खून बहने लगा। इतने में आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए और आरोपी युवक फरार हो गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार चाकू को सुबूत के लिए जब्त किया गया है। अकसर इस पुल पर युवा नशे की दवाइयों का सेवन करते हैं। अंदेशा है कि युवक यहां पर नशा करने आए थे और दोनों में झगड़ा हो गया। रिहाड़ी चुंगी थाने के एसआई शकील मन्हास ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। युवक की हत्या चाकू के वार से हुई है। आईपीसी की धारा 302 में मामला दर्ज किया गया है।
----------
एक बच्चे का पिता है सुवीर
चुंगी पुल पर मरने वाला युवक सुवीर अहमद शादीशुदा था, वह एक बच्चे का पिता है। युवक अपना व्यवसाय चला रहा था, जिससे परिवार को खर्च चलता था। बेटे की मौत से परिवार सदमे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें