फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट पर सट्टा लगाने वाले तीन शातिर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जिला पुलिस ने क्रिकेट पर सट्टा लगाने वाले तीन शातिरों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि तीनों ने बीते दिनों हुए आईपीएल में सट्टेबाजी के दौरान खूब नकदी कमाई है। पुलिस ने सूचना के आधार पर बीती रात दबिश देकर आरोपियों को काबू किया है। इनसे मोबाइल, लैपटाप और नकदी बरामद हुई है।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान अमित गुप्ता निवासी छन्नी हिम्मत, वरिंदर कुमार निवासी पुंछ हाउस कॉलोनी तालाब तिल्लो, अंशुल आनंद निवासी शास्त्री नगर के रूप में हुई है। इनकी धरपकड़ के लिए गांधी नगर थाना पुलिस ने इंस्पेक्टर गुुरनाम के नेतृत्व में टीम का गठन किया। टीम में एसआई डिगियाना संदीप कुमार भी शामिल थे। आरोपियों से 10 मोबाइल फोन, दो लैपटॉप, एक प्रिंटर, 4,67,500 रुपये नगद बरामद किए हैं। गांधी नगर थाने में आरोपियों पर केस दर्ज किया है, उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें