फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुज्जर नगर में तवी पुल से कूदा किशोर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कानाचक के रहने वाले 15 वर्षीय किशोर ने रविवार दोपहर को गुज्जर नगर स्थित तवी पर बने पुल से छलांग लगा दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद वहां भीड़ जुट गई, लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और घायल को जीएमसी जम्मू में भर्ती करवाया। घायल की पहचान अमित कुमार, पुत्र राजकुमार निवासी कानाचक के रूप में हुई है। बच्चे के पिता का कुछ वर्ष पहले ही निधन हो चुका है। बाग-ए बाहु थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि किशोर ने पुल से छलांग क्यों लगाई है, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर को एक किशोर पुल पर टहल रहा था। देखते ही देखते वह एकदम पुल से कूद गया। जैसे ही पुल से कूदा तो आसपास गुजर रहे लोगाें ने शोर मचाया। वहीं नाके पर तैनात पुलिस सहायता के लिए पहुंची और किशोर को नदी से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि बच्चा पत्थरों के बीच में गिरा, इससे उसे ज्यादा चोटें आई हैं। परिजनों के अनुसार बच्चा मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। घायल जीएमसी में उपचाराधीन है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। खबर लिखे जाने तक उसका इलाज जारी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें