जम्मू। शहर के छन्नी रामा में तीन कनाल जमीन के फर्जी दस्तावेज बनाकर एक व्यक्ति ने भाई की जमीन करवाकर धोखाधड़ी की है। क्राइम ब्रांच ब्यूरो ने धोखाधड़ी करने वाले दंपति और राजस्व विभाग के खिलाफ केस दर्ज किया है।
छन्नी रामा के रहने वाले जमात अली ने क्राइम ब्रांच को शिकायत दी कि गुलाम रसूल ने अपनी पत्नी रोजिया बेगम के साथ मिलकर उसकी तीन कनाल जमीन पर कब्जा कर लिया। आरोपी जमात अली शिकायतकर्ता गुलाम रसूल का सगा भाई है। कहा कि जमीन का अभी बंटवारा नहीं हुआ है। लेकिन उसके भाई ने राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों के साथ मिलकर रिकॉर्ड में हेराफेरी की। आरोपी ने फर्जी हस्ताक्षर वाला हलफनामा भी तैयार किया। शिकायत मिलने के बाद क्राइम ब्रांच ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।