जम्मू। बिजली विभाग में फर्जी तरीके से नियुक्तियों का मामला सामने आया है। क्राइम ब्रांच ने केस दर्ज किया है। जाली दस्तावेजों के आधार पर बिश्नाह के रहने वाले साधु राम ने विभाग में नौकरी ली है।
बिश्नाह के एक व्यक्ति राधाकृष्ण ने क्राइम ब्रांच में शिकायत दी कि साधु राम ने फर्जी दस्तावेज तैयार किए और खुद का नाम काका राम बताकर विभाग में नौकरी ली। अपनी जन्मतीथि को भी 1954 से 1958 कर लिया। भोर कैंप चट्ठा के फाइन वुड स्कूल से फर्जी लीविंग सर्टिफिकेट भी लिया। राजस्व विभाग से मिली भगत करके फर्जी स्टेट सब्जेक्ट तैयार किया। तमाम दस्तावेज फर्जी तरीके से तैयार किए गए और इसके आधार पर नौकरी ली गई। शिकायत मिलने के बाद क्राइम ब्रांच ने मामले की जांच की। इसमें पाया गया कि साधु राम ने अपना नाम बदलकर नौकरी ली। साधु राम की जमीन का रिकॉर्ड कहता है कि उसकी जन्म तिथि कुछ और है। अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।