फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम को लूटने के प्रयास में दो रोहिंग्याओं समेत तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। त्रिकुटा नगर में आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम को लूटने की कोशिश में दो रोहिंग्याओं समेत तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। संभाग में रोहिंग्याओं का बड़ी आपराधिक वारदातों को अंजाम देने का यह पहला मामला सामने आया है। आरोपियों के पास से एटीएम लूटने का सामान भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन

सीएमएस इंफो सिस्टम के मैनेजर रतन लाल ने त्रिकुटा नगर पुलिस थाने में शिकायत दी कि दो सितंबर की रात त्रिकुटा नगर स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम को लूटने का प्रयास किया गया है। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू कर दी। यहां लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया और शक के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वारदात को अंजाम देने में वही लोग शामिल हैं। हालांकि वे एटीएम से रुपये निकालने में नाकाम रहे हैं। इसके बाद आरोपियों की निशानदेही पर एटीएम तोड़ने के लिए इस्तेमाल किया गया मॉडम, कटर, रस्सी, रॉड, छुरा और ब्लेड आदि बरामद कर लिया गया। आरोपियों की पहचान रोहिंग्या नूर उल इस्लाम और हुसैन अहमद निवासी म्यांमार और बिहार से बबलू कुमार के रूप में हुई है।
पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि ये लोग इस तरह की और कितनी घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। गौर हो कि रोहिंग्याओं को जम्मू से बाहर निकालने की मांग उठ रही है, जिन पर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के आरोप लगते रहे हैं। अब ये लोग चोरी के साथ अन्य आपराधिक वारदातों को अंजाम देने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें