फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिपुर गांव में क्वारंटाइन सेंटर बनाने का विरोध

विज्ञापन
क्वारंटीन सेंटर बनाने का विरोध करते स्थानीय निवासी।
विज्ञापन
आरएस पुरा। सीमावर्ती क्षेत्र सुचेतगढ़ की पंचायत हरिपुर के गांव के लोगों ने प्रशासन व सरकार के खिलाफ गांव में स्थित सरकारी हाई स्कूल में क्वारंटीन सेंटर बनाए जाने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। सरपंच कन्नू चंडवाल ने कहा कि गांव में केंद्र स्थापित करने पर लोगों को कोरोना की महामारी के चलते दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। अगर गांव में क्वारंटीन सेंटर बनाया गया तो वे सड़कों पर उतर प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अधिक जनसंख्या होने पर गांव के लोगों का आनाजाना होने पर सरकारी स्कूल में पहुंचे रोगियों के चलते उन्हें भी परेशानी होगी। इस अवसर पर पंच कुलदीप, रछपाल चंद, ओमप्रकाश, शशिपाल, जनकराज, विपिन कुमार, सुरजीत कुमार, अनिता देवी, सीमा देवी सहित काफी संख्या में गांव के लोग भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें