फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनांस कंपनी के नाम पर ठगने वाले दो भाइयों पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। फाइनांस कंपनी के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले दो सगे भाइयों के खिलाफ क्राइम ब्रांच जम्मू ने मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान विकास महाजन और लोकेश महाजन निवासी बख्शीनगर, जम्मू के रूप में हुई है। दोनों जम्मू में एमएस समृद्धि फाइनांस लिमिटेड, एसके बिजनेस कार्प एंड महाजन के नाम से कंपनी चला रहे थे।
विज्ञापन

निवेशकों ने क्राइम ब्रांच जम्मू में इन दोनों भाइयों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करवाई थी। वहीं रिजर्व बैंक के माध्यम से पलौड़ा निवासी डीके गुप्ता ने भी मामला दर्ज करवाया था। क्राइम ब्रांच अधिकारी के अनुसार आरोप है कि दोनों भाई फर्जी फाइनांस कंपनी चला रहे थे, जिसके माध्यम से लोगों के पैसे ऐंठे गए। क्राइम ब्रांच ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। अधिकारी के अनुसार अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें