फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा जम्मू-कश्मीर में बनाएगी अगली सरकार : रैना

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू/दोमाना। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने एक बार फिर दोहराया कि जम्मू-कश्मीर में अगली सरकार भाजपा ही बनाएगी। रविवार को सांसद जुगल किशोर शर्मा की अध्यक्षता में नगरोटा के मथवार मंडल के गांव जंडियाल में विजयी रैली की गई। यह कार्यक्रम जम्मू जिले में भाजपा का डीडीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनने पर करवाया गया। इस दौरान रैना ने कहा कि जिला विकास परिषद चुनाव में भाजपा को जम्मू संभाग में भारी जन समर्थन मिला है। कश्मीर में भाजपा ने सीटें जीतने में कामयाबी हासिल की है।
विज्ञापन

रैना ने कहा कि भाजपा ने उन सपनों को पूरा करने का काम किया है जोकि हमारे पूर्वज देखा करते थे। सांसद जुगल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में सरकार देश का तीव्र गति से विकास कर रही है। आम बजट में भारत को भविष्य में विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्था के रूप में उभारने का विजन है। इस मौके पर उपाध्यक्ष युद्धवीर सेठी, पूर्व मंत्री शाम लाल शर्मा, ओमी खजूरिया, जिला विकास परिषद के अध्यक्ष भारत भूषण, ठाकुर नारायण सिंह, अशोक केरनी, नगरोटा से डीडीसी सदस्य जोगिंद्र सिंह काकू भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें