जम्मू। बस स्टैंड पुलिस ने हेरोइन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान विक्की कुमार निवासी वार्ड-48 बाजीगढ़ बस्ती के रूप में हुई है। इंस्पेक्टर दिपांकर सिंह ने बताया कि बस स्टैंड पर रूटीन चेकिंग के दौरान एक युवक को तलाशी के लिए रोका, जिसके पास से 16.30 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, कि वह नशीला पदार्थ कहां लेकर आया था।
बताया जा रहा है कि आरोपी स्थानीय युवाओं के संपर्क में था और उन्हें नशा सप्लाई कर रहा था। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने नशा तस्करों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया है।
-----
गुज्जर नगर में चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार
जम्मू। गुज्जर नगर में चिट्टे के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। इनकी पहचान लक्की और आदिव निवासी गुज्जर नगर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने नाके के दौरान इन दोनों को रोका, तलाशी लेने पर युवकों से 14 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पीर मिट्ठा थाने के इंस्पेक्टर जहीर मुस्ताक ने कहा कि दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। ब्यूरो