फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: आठवीं पास होने के बावजूद बना दंत सहायक, फर्जी दसवीं प्रमाणपत्र मामले में चार्जशीट दाखिल

Sat, 24 Oct 2026 06:01 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच ने फर्जी दसवीं की मार्कशीट के आधार पर करीब दो दशक तक दंत सहायक की नौकरी करने के मामले में स्वास्थ्यकर्मी सोहन लाल सिंह और उसके दिवंगत पिता के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस - फोटो : निकिता गुप्ता
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने फर्जी दसवीं की मार्कशीट के आधार पर सरकारी नौकरी हासिल करने के मामले में स्वास्थ्य विभाग के एक कर्मचारी और उसके दिवंगत पिता के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल की है। आरोप है कि कर्मचारी ने करीब दो दशक पहले फर्जी शैक्षणिक प्रमाणपत्र के जरिए दंत सहायक की नौकरी हासिल की थी।

विज्ञापन


आरोपी सोहन लाल सिंह और उसके दिवंगत पिता वीर सिंह के खिलाफ जम्मू के चौथे अतिरिक्त मुंसिफ की अदालत में चार्जशीट दाखिल की गई है। इस मामले में पिछले साल केस दर्ज किया गया था।

प्रवक्ता ने बताया कि सीआईडी मुख्यालय से मिली शिकायत के आधार पर जांच शुरू की गई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि सोहन लाल सिंह जम्मू के अरनिया स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में दंत सहायक के पद पर फर्जी मैट्रिक प्रमाणपत्र के आधार पर काम कर रहा था। यह प्रमाणपत्र कथित तौर पर बिहार या उत्तर प्रदेश से जारी दिखाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें