फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में सरपंच घायल, जीएमसी रेफर

विज्ञापन
जीएमसी में उपचारधीन सरपंच पंचायत लोअर नरायाणा की सरपंच शारदा देवी
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। राजस्व विभाग खौड़ के हल्का नंदवाल में जमीन के एक हिस्से को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस विवाद में पंचायत लोअर नारायणा सरपंच पर हमला कर घायल दिया गया। सरपंच को उपचार के लिए जीएमसी में भर्ती कराया। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हल्का नंदवाल में खसरा नंबर 264, 265, 266, 267, 268, 249 तथा 251 में
20 कनाल जमीन के एक टुकड़े को लेकर दो गुटों में चल रहा है। इसको लेकर बुधवार की सुबह दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हो गई, जिसमें पंचायत लोअर नरायाणा की सरपंच शारदा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। बताया जाता है कि सरपंच शारदा देवी के परिवार तथा एक अन्य पक्ष के बीच इसको जोतने को लेकर झगड़ा हो गया। इस बीच एक पक्ष ने सरपंच शारदा देवी पत्नी कुलबीर सिंह पर हमला कर दिया। सरपंच को उपचार के लिए सीएचसी खौड़ लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जम्मू जीएमसी रेफर कर दिया। खौड़ पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों की तरफ से मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें