फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर पर दो लोगों ने किया जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। पंचायत गडरावां में तारकोल डालने का काम कर रहे एक मजदूर पर दो लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर का उपजिला अस्पताल में उपचार किया गया है। इस संबंध में पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर को पंचायत गडरावां में तालाब मार्ग पर तारकोल डालने का काम जारी था। मार्ग से आवाजाही कर रहे कार सवार दो व्यक्तियों की मजदूर सीताराम (70) निवासी मैरा मेंदरिया से कहासुनी हो गई। कार सवार लोगों ने मजदूर पर हमला कर दिया। सीताराम के बाजू, टांगों सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। घायल अवस्था में मजदूर सीताराम को उपजिला अस्पताल ले जाया गया। हमले के बाद तारकोल का काम रुक गया। मजदूर के साथ अन्य ग्रामीणों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें