फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौड़ पुलिस ने कुख्यात अपराधी पकड़ा

विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में कुख्यात अपराधी।
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। पुलिस ने मंगलवार को बड़ी सफलता हासिल की है। इसमें पुलिस ने कुख्यात अपराधी मोहम्मद मुश्ताक को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ जम्मू प्रांत के विभिन्न थानों में हत्या, हत्या के प्रयास, दुष्कर्म, चोरी समेत कई मामले दर्ज हैं। वह कई साल से गिरफ्तारी से बच रहा था।
विज्ञापन

एसडीपीओ वरुण जंडयाल की देखरेख में एसएचओ बलविंदर सिंह के नेतृत्व में पीएस खौड़ की पुलिस टीम ने इलाके में इस फरार अपराधी की मौजूदगी की सूचना पर तलाशी अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार खौड़ थाना क्षेत्र में वह हत्या के एक मामले में शामिल था। बाद में वह सांबा, कठुआ और जम्मू क्षेत्रों में सक्रिय हो गया और स्क्रैप चोरी, गोजातीय तस्करी, मवेशी चोरी, वाहन उठाने के अलावा हत्या और दुष्कर्म के प्रयास सहित विभिन्न अपराधों में शामिल था।
वर्ष 2019 के दौरान आरोपी गिरोह के साथ चोरी की वारदात में सक्रिय रहा। वह पंजाब, कठुआ और सांबा इलाकों से गोजातीय तस्करी में भी शामिल था। जनवरी 2021 में उसने गिरोह के साथ एक सुनियोजित आपराधिक साजिश में एक बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म भी किया। उस समय जांच के दौरान अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया लेकिन वह पंजाब भागने में सफल रहा और तब से फरार था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें