फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो नाबालिग लड़कियों में से एक जम्मू से बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। पिछले दिनों में बाड़ी ब्राह्मणा थाने में दो नाबालिग लड़कियों के अपहरण का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने इनमें से एक लड़की को जम्मू से बरामद कर लिया है। पुलिस इस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार टेकमान मगर पुत्र हेमंत मगर और दानवीर बीके पुत्र महावीर निवासी नेपाल, जो मौजूदा समय में बाड़ी ब्राह्मणा में रह रहे हैं। वे यहां एक फैक्ट्री में काम करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी दो बच्चियों की उम्र 17 और 10 साल है। उनका अपहरण संदीप कुमार निवासी अखनूर ने कर लिया है। उनकी शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने 10 साल की एक लड़की को बरामद कर लिया है। उससे पुलिस ने जब पूछताछ की तो लड़की ने बताया कि उसकी बहन उसको अपने साथ डॉक्टर के पास जाने के बहाने ले गई थी, लेकिन उसके बाद वहां एक लड़का आया जो हमें ले गया। उसने बताया कि जैसे ही वह जम्मू पहुंचे तो उन्होंने मुझे वहां छोड़ दिया। मैं वहीं रह गई, उसके बाद पुलिस मुझे वहां से बाड़ी ब्राह्मणा ले आई।
थाना प्रभारी राजेश शर्मा का कहना है कि 10 साल की लड़की को बरामद कर लिया गया है। उससे पूछताछ भी कर ली गई है। 17 साल लड़की लापता हो गई थी। वह अपने प्रेमी संग चली गई है। यह दोनों एक इंडस्ट्रीज में काम करते थे। वहीं से इन्होंने भाग जाने की योजना बनाई। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। उन दोनों के फोन अभी स्विच ऑफ हैं, जिसकी वजह से उनकी लोकेशन ट्रेस नहीं हो पा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि एक-दो दिन के अंदर इस मसले को सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें