सांबा। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा की जीरो लाइन के निकट बसे तीन गांवों में कोरोना टीकाकरण का सौ फीसदी लक्ष्य हासिल कर लिया गया है। राजपुरा तहसील में सरहद पर स्थित चक मंगु, कुलियां और धोलियां गांवों में टीकाकरण टीमों को घर-घर भेजा गया था।
जिला उपायुक्त अनुराधा गुप्ता ने कहा कि टीकाकरण टीमें बधाई की पात्र हैं। जीरो लाइन पर स्थित तीन गांवों में 18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगाें को टीका लगाने का लक्ष्य पूरा किया गया है। जिले में यह पहले तीन गांव हैं जहां पर शत प्रतिशत वैक्सीन दी गई है। उधर स्वास्थ्य विभाग की डॉ. रितिका गुप्ता के अनुसार सीमा से सटे गांवों के ग्रामीणों को घर-घर जाकर वैकसीन दी गई है। तीनों गांव के 371 लोग थे, जिन्हें वैकसीन दी गई है। संवाद