फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: खौड़ कैंप के पास सरकारी जमीन बेच काट दिए प्लाट, जांच के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
-तहसीलदार ने सरकारी भूमि को चिह्नित कर स्टेट लैंड का बोर्ड लगाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। खौड़ कैंप के पास सरकारी जमीन को बेच प्लाट काट दिए गए। मामले का खुलासा होने पर एसडीएम ने जांच के आदेश दिए हैं। तीन दिन में रिपोर्ट मांगी गई है। वहीं, तहसीलदार खौड़ रंजीत सिंह ने सोमवार को सरकारी भूमि की निशानदेह कर स्टेट लैंड का बोर्ड लगा दिया। बता दें कि इस भूमि के कुछ हिस्से पर जलशक्ति विभाग ट्यूबवेल लगा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार खौड़ कैंप के पास राजस्व विभाग खौड़ की मिलीभगत से खसरा नंबर 1575 और 1576 के बीच 40 कनाल सरकारी भूमि बेच दी गई थी। यहां प्लाट काटकर आगे बेच दिए गए। कई लोगों ने नींव भी भर दी हैं। बताया जा रहा है कि इस भूमि की खरीद फरोख्त 2020 में हुई। कीमत 25 लाख रुपये प्रति कनाल बताई जा रही है। इसका खुलासा तब हुआ जब जलशक्ति विभाग ने ट्यूबवेल लगाने के लिए इस सरकारी भूमि को चिह्नित किया। इसके बाद राजस्व विभाग खौड़ हरकत में आया। तहसीलदार रंजीत सिंह ने बताया कि निशानदेही कर स्टेट लैंड का बोर्ड लगा दिया है। वहीं, एसडीएम खौड़ सतीश कुमार शर्मा ने बताया कि जांच टीम गठित कर दी है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें