फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीरी की प्रतिभाओं के विकास के लिए अनोखी पहल, श्रीनगर में क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आयोजन

Sat, 29 Jul 2017 07:07 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
खिलाड़ियों के साथ मुख्य अतिथि व अन्य - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
श्रीनगर के हुमहमा स्थित एसटीसी क्रिकेट स्टेडियम में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और एसटीसी बीएसएफ हुमहुमा के संयुक्त तत्वाधान में तीसरे बाबा बंदा सिंह जी बहादुर टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया गया। इस रंगारंग आयोजन के अवसर पर कश्मीर के विभिन्न इलाकों से आई करीब 16 टीमों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


इस अवसर पर डीआईजी (ऑपरेशंस) एसके मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस मौके पर मौजूद टीमों और युवाओं को संबोधित करते हुए डीआईजी ने कहा कि हम खुद भी ऐसे आयोजनों का समर्थन करते हैं। इस टूर्नामेंट के पिछले दो आयोजनों में भी बीएसएफ भागीदार रही है और हम आगे भी इस दिशा में साथ की उम्मीद करते हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं के उत्साह में वृद्धि होगी और वो बुरे कामों से दूर रह सकेंगे। आयोजकों के अनुसार इस टूर्नामेंट का लक्ष्य कश्मीर में क्रिकेट की प्रतिभाओं का प्रोत्साहन और घाटी के युवाओं को आगे बढ़ने का मौका प्रदान करना है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

'कश्मीर की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है लक्ष्य'

अधिकारियों का स्वागत करते आयोजन समिति के लोग - फोटो : AMAR UJALA
टूर्नामेंट की आयोजन समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजनों से हमारी कोशिश है कि कश्मीर में छिपी प्रतिभाओं को देश और दुनिया के सामने अपनी प्रतिभा को दिखाने का मौका दिया जा सके। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि ऐसे आयोजनों को आगे भी जारी रखा जाए। वहीं इस मौके पर मौजूद टीमों और खिलाड़ियों में भी इस टूर्नामेंट को लेकर  बड़ा उत्साह देखने को मिला। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें