फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीतानगर व नेशनल क्लब जीत के साथ अगले दौर में

विज्ञापन
गीतानगर के गेंदबाज विनोद को मैन आफ द मैच देते हुए आयोजक। - फोटो : REASI
विज्ञापन
रियासी। स्पोर्ट्स स्टेडियम में जारी लोहड़ी कप-2022 में रविवार को खेले गए दो मैचों में गीता नगर और नेशनल कल्ब ने जीत दर्ज कर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

पहले मैच में श्रीराम क्लब ज्योतिपुरम को टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला। 19 ओवर के खेल में पूरी टीम 104 रन ही बना सकी। बल्लेबाज सन्नी ने सर्वाधिक 32 रन बनाए। वहीं, साहिल ने 19 रनों का योगदान दिया। गीता नगर की तरफ से गेंदबाज विनोद ने चार ओवर में 16 रन देकर तीन विकेट लिए। जबकि, अतुल ने चार ओवर में 26 रन देकर तीन विकेट चटकाए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए गीतानगर क्लब ने सात विकेट खोकर 16वें ओवर में जीत हासिल की। बल्लेबाज गौरव पराशर ने 46 रनों की पारी खेल टीम को जीत दिलाई। बल्लेबाज हर्षदीप ने 21 रन बनाए। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए गेंदबाज विनोद को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मैच में पैंथल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में सभी विकेट खोकर 116 रन बनाए।
विज्ञापन

बल्लेबाज अरुण ने 39 रन बनाए। नेशनल क्लब के गेंदबाज विजयपाल सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 16 रन देकर पांच विकेट लिए। जिसको बाद में मैन ऑफ द मैच दिया गया। जीत के लिए जरूरी लक्ष्य को नेशनल क्लब ने छह विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। बल्लेबाज जसबीर सिंह ने 44 रनों का योगदान दिया।

नेशनल कल्ब के गेंदबाज विजयपाल सिंह को मैन आफ द मैच देते हुए आयोजक।- फोटो : REASI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें