फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्रुव के पचासे से जीता सरस्वती क्लब

विज्ञापन
सरस्वती कल्ब के बल्लेबाज ध्रूव को मैन आफ द मैच देते हुए। - फोटो : REASI
विज्ञापन
रियासी। शनिवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू हुए लोहड़ी कप 2022 में खेले गए पहले मैच में सरस्वती क्लब ने दुर्गा क्लब को सात विकेट से हरा कर अगले दौर में प्रवेेश किया।
विज्ञापन

दुर्गा क्लब ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.2 ओवर में सभी विकेट खोकर सौ रन बनाए। जिसमें बल्लेबाज ध्रुव ने सर्वाधिक 32, जबकि लाखन ने 19 रन बनाए। सरस्वती क्लब के गेंदबाज मानिक सिंह व अखिल शर्मा ने तीन तीन विकेट लिए। दुर्गा क्लब की तरफ से दिए गए लक्ष्य का पीछा करते हुए सरस्वती क्लब ने मैच को पारी के 13वें ओवर में ही तीन विकेट से जीत लिया।
बल्लेबाज ध्रुव लखनपाल ने 52 रनों की शानदार पारी खेली। इसके अलावा अमित शर्मा ने भी 19 रन बनाए। सरस्वती क्लब के बल्लेबाज ध्रुव लखनपाल को उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता को नॉकआउट के तहत खेला जाएगा, जिसमें कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें