रियासी। स्पोर्ट्स स्टेडियम में जारी क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को खेले मुकाबले में कश्मीर क्लब ने मार्निंग क्लब को हरा कर अगले दौर में प्रवेश किया।
शनिवार को खेले गए मुकाबले में एमसीसी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 71 रन बनाए और जीत के लिए 72 रन का लक्ष्य दिया। टीम के लिए राहिल ने 29, मोनिन ने 13 व सोयेब के नौ रन का योगदान दिया। इस के अलावा टीम को 12 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। कश्मीर के गेंदबाज साहिल और इरफान ने तीन-तीन और हरूण ने दो विकेट हासिल किए।
एमसीसी की तरफ से दिए गए लक्ष्य को कश्मीर की टीम ने दो विकेट खो कर हासिल कर लिया और एमसीसी को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी। बल्लेबाज अनीस ने 19, कवास ने 18 और वाजिद ने सर्वाधिक तेरह रन का योगदान दिया। इसके अलावा टीम को 16 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। एमसीसी के गेंदबाज शाहिद ने दो विकेट हासिल किए। गेंदबाज साहिल को मैन आफ द मैच चुना गया। वहीं, मौके पर मौजूद डोगरा स्वाभिमान संगठन पार्टी के भूपेंद्र सिंह, शाम पंडोह और आयोजक नदीम भटट ने नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।