फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रोहित के शानदार प्रदर्शन से गीता नगर की टीम ने राजपूत बुल्स को हराया

विज्ञापन
रियासी। स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को जारी रियासी बुल्स व गीता नगर पैंथर्स का मैच। फोटो,संवा
विज्ञापन
- जिला प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को खेला गया मुकाबला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। स्थानीय जनरल जोरावर सिंह खेल स्टेडियम में जारी जिला प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को खेले गए मुकाबले में गीता नगर पैंथर्स की टीम ने राजपूत बुल्स को हराकर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया।
गीता नगर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बीस ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। बल्लेबाज रोहित लसकोतरा ने 27, अभिषेक शर्मा ने 41, डॉक्टर सुकेश ने 45 और नारायण सिंह ने 20 रन बनाए। टीम को 21 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। राजपूत बुल्स के गेंदबाज अजय फौजी व नदीम भट्ट ने तीन-तीन जबकि अलफराज भट्ट ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन

लक्ष्य को हासिल करने मैदान में उतरी राजपूत बुल्स की टीम जवाब में 19.3 ओवर में सभी विकेट के नुकसान पर 108 रन ही बना पाई और मैच को 67 रनों से हार गई। बल्लेबाज अर्जुन सिंह ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए। इसके अलावा टीम को 19 रन अतिरिक्त के रूप में मिले।
विज्ञापन

अरुण राजपूत ने 11 और प्रदीप ने नाबाद 12 रन बनाए। गीता नगर के गेंदबाज रोहित लसकोतरा,नारायण सिंह व अमित शर्मा ने एक-एक प्रिंस मन्हास ने तीन व मंजीत सिंह ने दो विकेट झटके। रोहित को शानदार प्रदर्शन के किए मैन ऑफ द मैच दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें