फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासी चिनाब प्रतियोगिता में दूसरे दिन भी देखने मिला सुपर ओवर का रोमांच

विज्ञापन
मैन आफ द मैच रहे विवेक को पुरूस्कृत करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता व आप नेता। - फोटो : REASI
विज्ञापन
रियासी। रियासी चिनाब क्रिकेट प्रतियोगिता में लगातार दूसरे दिन भी सुपर ओवर का रोमांच देखने मिला। रविवार को पूल डी के मैच में एसएस स्पोर्ट्स क्लब दिल्ली और मलिक क्रिकेट क्लब रियासी भिड़े, जिसमें दिल्ली ने रियासी को मात दे दी।
विज्ञापन

दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मैच में 19.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 141 रन बनाए। इसमें बल्लेबाज दीपक खत्री ने 43 और प्रिंस मेहरा ने 42 रनों का योगदान दिया। जबकि रियासी के गेंदबाज आदिल रेशी ने चार और अंचल सिंह ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रियासी की टीम के बल्लेेबाज खुल कर नहीं खेल सके, और मैच बराबरी पर चलता रहा। अंतिम ओवर में जीत के लिए 10 रनों की जरूरत थी। लेकिन, रियासी के बल्लेबाज नौ रन ही बन सके, और यह मैच सुपर ओवर में चला गया।
इस पारी में बल्लेेबाज फजल धार ने 26 और यशजीत ने 25 रन बनाए। दिल्ली के गेंदबाज विवेक ने तीन विकेट झटके। नियम के मुताबिक सुपर ओवर में रियासी पहले बल्लेबाजी करने आई, और दोनों विकेट खोकर सिर्फ चार रन ही बना सकी। इसके बदले में दिल्ली ने बल्लेबाजों ने पांच रन बनाकर मैच को जीत लिया। दिल्ली के गेंदबाज विवेक को मैच में तीन और सुपर ओवर में दो विकेट हासिल करने पर मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

------
राजोरी ने दिल्ली को पांच विकेट से हराया
दूसरे मैच में लाइफ केयर सेपियन क्लब दिल्ली की टक्कर हिल व्यू राजोरी से हुई। इसमें दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 134 रन बनाए। इसमें बल्लेेबाज अभिमन्यु ने 33 और लखन भारती ने 25 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजोरी की टीम ने यह मैच 18.1 ओवर में पांच विकेट से जीत लिया। इसमें बल्लेबाज लोकेश मेहता ने 49 रनों की पारी खेली। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें