फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम क्रिकेट क्लब ने दी उधमपुर को शिकस्त

विज्ञापन
मैन आफ द मैच को पुरस्कार देते हुए आयोजक व मौके पर मौजूद अन्य खिलाड़ी। - फोटो : REASI
विज्ञापन
रियासी। स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में जारी अरुण वर्मा मेेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को खेले गए मुकाबलों में श्रीराम क्रिकेट क्लब ज्योतिपुरम और रियासी क्लब बी ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

पहले मैच में श्रीराम क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की, और निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 167 रन बनाए। जिसमें बल्लेबाज बुमराह ने 39, अर्जुन ने 29 व कौशल ने 35 रन बनाए। क्षेत्ररक्षण पक्ष में उधमपुर के गेंदबाज मंजीत ने तीन व साहिल ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए उधमपुर की टीम 140 रनों पर ही सिमट गई। इसमें बल्लेबाज रोहित ने 32, सागर ने 42 व साहिल ने 18 रन बनाए। इस तरह उधमपुर को 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। ज्योतिपुरम के गेंदबाज काका को चार विकेट चटकाने पर मैन ऑफ द मैच चुना गया।
वहीं, दूसरे मैच में रियासी बी ने सारथी बनसोत्रा के हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत कटड़ा पर सात विकेट से जीत दर्ज की। कटड़ा ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट के नुकसान पर 120 रन बनाए। पारी में बल्लेबाज मुन्ना ने 30, विजय ने 27 व मीतू ने नौ रनों का योगदान दिया। रियासी बी के गेंदबाज सोहम व आर्यन ने तीन-तीन जबकि सारथी बनसोत्रा ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए रियासी बी की टीम ने पारी के 16वें ओवर में ही सात विकेट से जीत हासिल कर ली। तीन विकेट जल्दी गिरने के बाद बल्लेबाज सारथी ने नाबाद रहते हुए शानदार 48 रन बनाए। वहीं, अन्य बल्लेबाज सोहम ने भी नाबाद 34 रन बनाए। कटड़ा के गेंदबाज विजय व जमील ने पारी में एक-एक विकेट लिया। सारथी को हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें