फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नजीम के हरफनमौला खेल से मुस्लिम क्रिकेट क्लब जीता

विज्ञापन
रियासी में वीरवार को हुए मैच में सर्वक्ष्रेष्ठ खिलाड़ी को पुरूस्कृत करते हुए आयोजक व अन्य खिलाड? - फोटो : REASI
विज्ञापन
रियासी। लोहड़ी कप में वीरवार को मुस्लिम क्रिकेट क्लब ने खिलाड़ी नजीम के हरफनमौला खेल की मदद से पौनी को एकतरफा मैच में हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

पौनी की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, और 18 ओवरों में सभी विकेट खोकर 110 रन बनाए। पौनी के बल्लेबाज मोहित ने सर्वाधिक 29 और निखिल ने 22 रनों का योगदान दिया। एमसीसी के गेंदबाज नजीम ने चार विकेट लिए, वहीं राजू मलिक ने भी दो विकेट प्राप्त किए।
पौनी की तरफ से जीत के लिए दिए लक्ष्य को एमसीसी की टीम ने पारी के 16वें ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। बल्लेबाज राजा ने 18 गेंदों पर 40 रनों की तेज पारी खेली। जोकि टीम की जीत का आधार बनी। बाद में बल्लेबाज नजीम ने भी 20 रन बनाकर टीम को जीत दिलाने में सहयोग किया। पौनी के गेंदबाज मोहित दो विकेट लेने में कामयाब रहे। नजीम को बेहतरीन खेल के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें