फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुन्ना इलेवन का ट्रॉफी पर कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
नाज मैदान में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले को शुक्रवार को मुन्ना इलेवन ने एसएचओ इलेवन को 105 रन से हराकर जीत लिया। विजेता मुन्ना इलेवन को 35 हजार नकद पुरस्कार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया, जबकि उप विजेता एसएचओ इलेवन को ट्राफी और 25 हजार नकद पुरस्कार के तौर पर दिया गया। प्रतियोगिता में मैन ऑफ द सीरीज रहे संचित शर्मा, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज सिद्धार्थ और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज विशाल को आयोजकों की ओर से पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

मैच के दौरान मुन्ना इलेवन ने टॉस जीतकर निर्धारित 20 ओवर में 189 रन बनाए। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसएचओ इलेवन की टीम 83 रन बनाकर आउट हो गई। मुन्ना इलेवन ने मैच 105 रनों के अंतर से जीत लिया। फाइनल मुकाबले में रेंज अधिकारी भूपेंद्र सिंह बिलोरिया मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने दोनों टीमों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दोनों टीमों ने बढ़िया प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें