फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपर ओवर में विजयपुर की टीम ने भड्डू को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
भड्डू गांव के खेल मैदान पर चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में पहले सेमीफाइनल मैच में विजयपुर की टीम ने भड्डू की टीम को सुपर ओवर में पांच रन से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। भड्डू की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 20 ओवर के सेमीफाइनल मुकाबले में टीम 20वें ओवर में 110 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। बल्लेबाज हिमांशु ने 18, अरुण ने 18 और मिट्ठू ने 15 रन बनाए।
विज्ञापन

विजयपुर के गेंदबाज अर्जुन ने चार और जरनैल ने दो विकेट लिए। 111 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी विजयपुर की टीम 18 ओवर में 110 रन ही बना सकी और मैच टाई हो गया। विजयपुर के बल्लेबाज रजत ने 49 और टिंकू ने 22 रन बनाए। वहीं भड्डू के गेंदबाज रमेश ने पांच और साहिल ने दो विकेट हासिल किए। मैच टाई होने के बाद सुपर ओवर का मैच दोनों टीमों के बीच खेला गया। इसमें एक ओवर में विजयपुर की टीम ने आठ रन बनाए।
भड्डू की टीम के बल्लेबाज सुपर ओवर में केवल तीन रन ही बना सके और विजयपुर की टीम ने पांच रन से सेमीफाइनल जीतकर प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बना ली। मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी रजत को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया। आयोजकों ने बताया कि दूसरा सेमीफाइनल का मुकाबला चांदवां क्रिकेट क्लब और जम्मू क्रिकेट क्लब के बीच वीरवार को खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें