फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से राहगीर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। कस्बे के सौहाल रोड पर अज्ञात वाहन ने पैदल चल रहे एक व्यक्ति को चपेट में ले लिया। राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। उधर वाहन चालक वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मंगलवार रात सौहाल में गांव पलवां के पास पैदल चल रहे एक व्यक्ति को विपरीत दिशा में आ रहे अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास लोगों ने उसे उपचार के लिए उप जिला अस्पताल में दाखिल किया। जहां उसकी मौत हो गई। उसकी पहचान बाबू राम निवासी भमाल के रूप में हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें