ऑब्जर्वेशन कमरे में वैक्सीन लेने वाले लाभार्थी की सेहत की निगरानी की जाएगी। इसमें उन्हें सांस लेने में तकलीफ, खारिश, सूजन आदि की शारीरिक समस्या होने पर तत्काल डॉक्टर या अन्य चिकित्सा कर्मी द्वारा उचित चिकित्सा मुहैया करवाई जाएगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी जम्मू डॉ. जेपी सिंह ने बताया कि जिले में दूसरे चरण में सफल ड्राई रन किया गया है। जिले में कोविड वैक्सीन की तैयारियां तेज की गई हैं। इसके लिए संबंधित चिकित्सा स्टाफ को प्रशिक्षित देने के साथ टीमों का गठन किया जा रहा है। जिसमें नियमों के तहत वैक्सीन पहुंचाने और लाभार्थी कर्मियों को वैक्सीन देने की प्रक्रिया की जाएगी। कोविन एप के माध्यम से सभी चरण में लाभार्थी को उसके मोबाइल पर मैसेज के माध्यम से वैक्सीन के दिन, समय और स्थान के बारे में जानकारी दी जाएगी।