सांबा। बार एसोसिएशन ने जिला कोर्ट परिसर में चहारदीवारी बनाने की मांग की है। चहारदीवारी न होने से परिसर में मवेशी घुस जाते हैं। यह सुरक्षा की दृष्टि से भी जरूरी है।
जिला कोर्ट परिसर में न चहारदीवारी है और न ही मुख्य गेट की सुविधा है। बार एसोसिएशन ने बैठक कर मांग उठाई है कि कोर्ट परिसर की चहारदीवारी की जाए व गेट लगाया जाए।
बार एसोसिएशन के प्रधान अजय गुप्ता, संदीप भारती और गणेश शर्मा ने बताया कि कोर्ट परिसर तो नया बनाया गया है लेकिन यह चारों ओर से खुला है। कई मवेशी परिसर में घुस जाते हैं। वहीं सुरक्षा की लिहाज से भी सही नहीं है। इसके लिए उन्होंने जिला कोर्ट की चहारदीवारी के लिए जम्मू कश्मीर हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को भी अपनी समस्या से अवगत करवाया है। वहीं जिला प्रशासन से भी चहारदीवारी की मांग की है। उनका कहना था कि चहारदीवारी बनने व मुख्य गेट के लगने से कोर्ट परिसर में कार्य करने वाले अधिवक्ताओं व कर्मचारियों के साथ आम लोगों को भी सुविधा मिलेगी।