फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बीएसएफ मैराथन कल, डीजी करेंगे उद्घाटन, सुनील शेट्टी बढ़ाएंगे हौसला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। फ्रंटियर हेडक्वार्टर बीएसएफ जम्मू बीएसएफ मैराथन 2025 का आयोजन नौ नवंबर को कर रहा है। डीजी बीएसएफ दलजीत सिंह चौधरी इसका उद्घाटन करेंगे।
वह बीएसएफ की बाइक रैली को भी रवाना करेंगे जो जम्मू से भुज (गुजरात) तक जाएगी। उद्घाटन अवसर पर प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाने के लिए विशेेष रूप से अभिनेता सुनील शेट्टी और अर्जुन अवार्डी पैरा ऑर्चर राकेश कुमार भी मौजूद रहेंगे।
यह जानकारी आईजी बीएसएफ जम्मू शशांक आनंद ने शुक्रवार को हेडक्वार्टर में प्रेसवार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि 18 से 60 आयु वर्ग के लोगों के लिए मैराथन को चार वर्गों में बांटा गया है। फुल मैराथन 42 किलोमीटर, हाफ मैराथन 21, रन 10 और फन रन 5 किमी का होगा। इसमें कुल 5904 लोग भाग ले रहे हैं। 5,380 पुरुष और महिला प्रतिभागियों की संख्या 524 है। इसमें सीमावर्ती क्षेत्र के 1,589 और बीएसएफ से जुड़े 1,058 प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं। 06 विदेशी धावकों ने भी पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईजी ने बताया कि 42 किमी मैराथन तड़के पांच बजे, 21 किमी हाफ मैराथन सुबह छह बजे, 10 किमी मैराथन सुबह सात और पांच किमी मैराथन सुबह आठ बजे से शुरू होगी। बीएसएफ हेडक्वार्टर से डीजी दलजीत सिंह मैराथन को हरी झंडी दिखाएंगे। शहीद वीर देव स्टेडियम बीएसएफ कैंप में सुबह 09:30 पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में पैरा ऑर्चर राकेश कुमार, अभिनेता सुनील शेट्टी और विवेक राजदान तथा साईं के डिप्टी डायरेक्टर अभिनव शर्मा उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रयास होगा कि मैराथन का आयोजन हर साल किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें