फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नाबालिग की शादी और यौन शोषण के मामले में मां समेत दो की जमानत खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
- मां पर बेटे के साथ मिलकर नाबालिग की शादी कराने का आरोप, दूसरे व्यक्ति ने शादी कराने के लिए लिए थे पैसे
विज्ञापन


- पीड़िता ने अपने बयान में अभियोजन पक्ष की बातों का किया समर्थन, अभी आरोप भी तय नहीं हुए
जेएनएफ

जम्मू। नाबालिग की शादी कराने और यौन शोषण के मामले में जम्मू की विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट ने आरोपी की मां समेत दो लोगों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी हैं। मां पर अपने बेटे के साथ मिलकर नाबालिग को माता-पिता की कानूनी देखरेख से दूर रखने और उसकी शादी कराने का इंतजाम करने का आरोप है। वहीं, दूसरे आरोपी पर इस शादी को कराने के लिए पैसे लेने का आरोप है। कोर्ट ने नाबालिग के बयान और मामले में सामने आए तथ्यों को देखते हुए दोनों को जमानत देने से इनकार कर दिया।
विशेष न्यायाधीश रेनू डोगरा गुप्ता की अदालत ने संतोष कुमारी पत्नी तारा चंद, निवासी रामनगर, जिला उधमपुर और शमशेर लाल, निवासी गढ़ी पुरखू जम्मू की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई की। अभियोजन पक्ष के अनुसार, संतोष कुमारी आरोपी राजेश कुमार की मां है।
विज्ञापन

उस पर बेटे के साथ मिलकर नाबालिग को उसके माता-पिता की देखरेख से दूर रखने और राजेश से उसकी शादी कराने के इंतजाम करने का आरोप है। वहीं, शमशेर लाल पर इस शादी को कराने के लिए आरोपियों से पैसे लेने का आरोप है। मामला गंग्याल पुलिस थाने में बाल विवाह रोकथाम कानून और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहतदर्ज किया गया है।

कोर्ट ने मामले की चार्जशीट और नाबालिग का दर्ज बयान देखने के बाद कहा कि पीड़िता ने अपने बयान में अभियोजन पक्ष की बातों का समर्थन किया है। अदालत ने यह भी ध्यान दिया कि मामले में अभी आरोप तय नहीं हुए हैं और सुनवाई शुरुआती दौर में है।
विज्ञापन

कोर्ट ने कहा कि नाबालिगों के खिलाफ यौन अपराध गंभीर होते हैं। जमानत पर फैसला करते समय आरोपी की आजादी के साथ पीड़ित और समाज के हितों का भी ध्यान रखना जरूरी है। इन सभी बातों को देखते हुए अदालत ने दोनों आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें