फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जुगल के खिलाफ हलफनामे में गलत जानकारी देने की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
सीईओ ने एडवोकेट शेख शकील की शिकायत को निवार्चन आयोग के सचिव के पास रेफर किया
विज्ञापन

जम्मू। भाजपा के जम्मू सीट के उम्मीदवार जुगल किशोर शर्मा के खिलाफ प्रदेश चुनाव अधिकारी के समक्ष शिकायत की गई है। एडवोकेट शेख शकील ने सीईओ को बताया कि जुगल किशोर शर्मा ने अपने हलफनामे में सही जानकारी नहीं दी। पिछले चुनाव में उन्होंने हलफनामे में बैंकाें की 34 करोड़ देनदारी बताई थी। लेकिन इस बार के यह देनदारी 20 लाख रुपये बताई है। शकील की इस शिकायत को सीईओ पीके पोले ने चुनाव आयोग के सचिव को रेफर कर दिया है। यह शिकायत 52 पन्नों की है।
विज्ञापन

एडवोकेट शेख शकील ने 12 अप्रैल सीईओ को शिकायत दी थी। बताया कि उन्होंने यह बात जम्मू के जिला निर्वाचन अधिकारी सचिन कुमार के समक्ष भी 4 अप्रैल को की थी। लेकिन इस पर कोई अमल नहीं हुआ। सचिन कुमार ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। स्क्रूटनी के वक्त आपत्ति दायर करने के बावजूद सचिन कुमार जोकि रिटर्निंग अधिकारी हैं, ने उचित कदम नहीं उठाया। वह बतौर रिटर्निंग अधिकारी की ड्यूटी करने में विफल हुए हैं। जेएनएफ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें