फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: लोस चुनाव के दूसरे चरण पर भी खराब मौसम बन सकता है बाधा

विज्ञापन
विज्ञापन
- 26 से 28 अप्रैल तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी के आसार
विज्ञापन

- कश्मीर में निरंतर आसमान से बरस रहा पानी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। दूसरे चरण के लोकसभा चुनाव में भी खराब मौसम बाधा बन सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 26 से 28 अप्रैल को कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। 27 अप्रैल को जम्मू, उधमपुर, सांबा, राजोरी, रियासी, डोडा, कठुआ सहित प्रदेश के अन्य हिस्सों में 64.5 से 115.4 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है। हालांकि इससे एक दिन पहले 26 अप्रैल को जम्मू संसदीय सीट के लिए मतदान होना है। लेकिन उक्त अवधि में मौसम में उतार चढ़ाव रह सकता है। जम्मू संसदीय सीट के लिए जम्मू के अलावा पहाड़ी क्षेत्र रियासी, राजोरी और सांबा जिला शामिल हैं।
विज्ञापन

पहले चरण के चुनाव में उधमपुर संसदीय सीट पर मतदान वाले दिन बारिश और बर्फबारी हुई थी। इससे मतदान प्रतिशत प्रभावित हुआ था। कश्मीर में निरंतर दोपहर तक मौसम साफ रहने के बाद शाम को मौसम बदल रहा है। मंगलवार को कश्मीर में दोपहर तक धूप खिली रही, लेकिन श्रीनगर समेत कई हिस्सों में शाम को बादल छाने के साथ बारिश शुरू हो गई थी। यहां अधिकांश हिस्सों में रात का पारा 10 डिग्री से नीचे रहकर ठंडक का अहसास करवा रहा है। श्रीनगर में दिन का पारा 22.8 और न्यूनतम तापमान 8.2, पहलगाम में अधिकतम तापमान 20.7 और न्यूनतम 2.4 और गुलमर्ग में अधिकतम 13.3 और न्यूनतम तापमान 1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में दिनभर धूप खिलने के बाद शाम को हल्के बादल छाने के साथ हवाएं चलीं। यहां दिन का पारा सामान्य से 3.0 डिग्री गिरकर 31.8 और न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू संभाग के चिनैनी में बारिश हुई है। बनिहाल में दिन का पारा 24.0, बटोत में 21.9, कटड़ा में 28.4 और भद्रवाह में 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में न्यूनतम तापमान माइनस 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें