फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार एसोसिएशन का कामकाज देखेगी प्रेसीडियम

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन जम्मू विंग के चुनाव फिलहाल अभी नहीं होंगे, लेकिन बार एसोसिएशन को चलाने के लिए एक प्रेसीडियम का गठन किया गया है। वरिष्ठ वकील और पूर्व प्रधान वेद राज वजीर प्रेसीडियम को प्रधान, पूर्व प्रधान डीके खजुरिया, पीएस दत्ता, डीएस सैनी, सुरिंदर सिंह, एमके भारद्बाज, सुनील सेठी, सीनियर एडवोकेट एमके गोनी, पीएन रैना, आरके कोतवाल, राधा शर्मा, मंदीप रीन और पवन मन्नी सदस्य सचिव बनाए गए हैं। बार के तमाम मामले अब प्रेसीडियम देखेगा।
विज्ञापन

चुनाव कमेटी के चेयरमैन एडवोकेट राजेश कोतवाल ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि मार्च 2020 में बार का चुनाव होना था, लेकिन कोरोना महामारी के चलते नहीं हो सका। अभी भी हालात सामान्य नहीं हुए। हाईकोर्ट ने समय-समय पर इसे लेकर दिशा निर्देश दिए हैं, लेकिन वकीलों की कोर्ट में हाजिरी के बिना चुनाव संभव नहीं। हाईकोर्ट में वकीलों को जाने नहीं दिया जा रहा। ऐसे हालात में चुनाव कराना मुश्किल है।
कमेटी ने कई वकीलों से चुनाव को लेकर जानकारी मांगी। इसमें अधिकतर वकीलों ने कहा है कि चुनाव अभी नहीं कराया जाए, लेकिन एक प्रेसीडियम का गठन होना चाहिए। जो बार से संबंधित तमाम मामलों को देखेगा। लिहाजा प्रेसीडियम का गठन किया गया है। कोतवाल ने बताया कि 23 अक्तूबर बार का कामकाज चुनाव कमेटी ने संभाल लिया था, लेकिन जब तक चुनाव नहीं होता। तब तक प्रेसीडियम बार एसोसिएशन का कामकाज देखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें