फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों का जम्मू विवि के परीक्षा नियंत्रक दफ्तर के बाहर प्रदर्शन, मास प्रमोशन की मांग

विज्ञापन
student protest in jammu univercity
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय के आधीन आने वाले बीएड और इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने मंगलवार को विवि के परीक्षा नियंत्रक ऑफिस के बाहर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों में शामिल बीएड के दूसरे सेमेस्टर के छात्रों ने कहा कि क्लस्टर विवि और केंद्रीय विवि की तर्ज पर उन्हें भी मास प्रमोशन दी जाए, ताकि समय की बर्बाद न हो।
विज्ञापन

संयुक्त प्रदर्शन में विवि के इंजीनियरिंग छात्रों ने कहा कि इंजीनियरिंग के बैकलॉग छात्रों की परीक्षाएं ऑनलाइन करवाई जाएं अथवा उन्हें प्रमोशन दी जाए। उन्होंने मांग की कि फरवरी में हुई परीक्षाओं के परिणाम भी जल्द घोषित किए जाएं, ताकि छात्र भविष्य की योजना बना सकें। छात्रों ने कहा कि बाकी सभी विवि कोरोना काल में छात्रों का सहयोग कर रहे हैं, लेकिन जम्मू विवि का रवैया चिंताजनक है। प्रदर्शकारियों में सुजीत कौर, वीएल यादव, तेजपाल सिंह, दीपक कोहली, गुलशन इकबाल, ममता कुमारी, रेखा, गुरदीप कौर के साथ इंजीनियरिंग छात्र और एनएसयूआई के कार्यकर्ता भी शामिल थे।

student protest in jammu univercity

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें