फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट अथारिटी को पशु पालन विभाग जमीन सौंपे-हाईकोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। हाईकोर्ट ने पशु पालन विभाग को आदेश दिया है कि वह सतवारी स्थित सिविल एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने के लिए जमीन एयरपोर्ट अथॉरिटी को सौंपे। ऐसा न करने पर विभाग के सचिव को अगली तारीख पर कोर्ट में निजी तौर पर पेश होने को कहा है। एडवोकेट रवि अबरोल ने हाईकोर्ट में जम्मू एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने की मांग संबंधी याचिका दायर की थी।
विज्ञापन

मंगलवार को चीफ जस्टिस गीता मित्तल और जस्टिस विनोद चटर्जी कौल की खंडपीठ ने मामले पर सुनवाई की। एडवोकेट रवि ने कोर्ट के पूर्व में किए फैसलों को ध्यान में लाया। कोर्ट ने महसूस किया कि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने के लिए 137.78 एकड़ जमीन पड़ी हुई है। पशु पालन विभाग को भी इस जमीन में से कुछ हिस्सा एयरपोर्ट अथॉरिटी को देना है, लेकिन अभी तक यह नहीं दिया गया। हाईकोर्ट ने पाया कि निर्माण के लिए उठाए गए कदम की जानकारी भी नहीं दी गई है। इस पर कोर्ट ने अगली तारीख को स्टेटस रिपोर्ट भी पेश करने का आदेश दिया है। इससे पहले भी स्टेटस रिपोर्ट मांगी थी लेकिन पेश नहीं की गई। अब चार हफ्ते के भीतर स्टेटस रिपोर्ट मांगी गई है। हाईकोर्ट ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया से भी जानकारी मांगी है कि वह बताए कि रनवे के लिए कितनी लंबाई की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें