फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को पाकिस्तान आतंकी ट्रेनिंग के लिए भेजने वाले डिप्टी जेलर की बढ़ी 15 दिन की न्यायिक रिमांड

Fri, 07 Sep 2018 12:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
पूर्व डिप्टी जेलर फिरोज अहमद लोन - फोटो : संजय गुप्ता
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के अंबफला जेल के पूर्व डिप्टी जेलर फिरोज अहमद लोन सहित अन्य को 15 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। एनआईए की तरफ से गुरुवार को जेलर और अन्य आरोपी इसाक पाल्ला को एनआईए कोर्ट में पेश किया गया। स्पेशल जज हक नवाज ने एनआईए के आवेदन को स्वीकार कर सही ठहराते हुए रिमांड बढ़ाने को मंजूरी दी। इससे पहले नौ दिन की रिमांड दी गई थी।
विज्ञापन

 
आतंकी साजिश के आरोप में जेलर और इसाक सहित चार के खिलाफ केस चल रहा है। दोनों आरोपियों को अंबफला स्थित जिला जेल में ही रखे जाने के आदेश दिए गए हैं। बताते चलें कि एक साल पहले कश्मीर में दो युवकों सुहेल अहमद भट्ट और दानिश गुलाम लोन को पकड़ा गया था। यह दोनों पीओके में आतंकी शिविरों में परीक्षण लेने के लिए जा रहे थे। तभी दोनों पकड़े गए।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि इन दोनों को श्रीनगर जेल में बंद इसाक पाल्ला ने पीओके भेजने के लिए तैयार किया। जब इसाक से पूछताछ हुई तो खुलासा हुआ कि इसाक ने यह साजिश श्रीनगर जेल के उस समय रहे डिप्टी जेलर फिरोज अहमद लोन के साथ मिलकर रची। इस जानकारी पर अभी दस दिन पहले एनआईए ने डिप्टी जेलर को जम्मू की अंबफला जेल से गिरफ्तार कर लिया। वह इस समय अंबफला जेल में बतौर डिप्टी जेलर तैनात थे। 9 दिन तक जेलर और इसाक से एनआईए ने दिल्ली में पूछताछ की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एयरपोर्ट से बख्तरबंद वाहन में लाए गए

डिप्टी जेलर फिरोज अहमद लोन और अन्य आरोपी इसाक पाल्ला को जम्मू एयरपोर्ट से सीधे हाईकोर्ट स्थित एनआईए कोर्ट में पहुंचाया गया। दोनों को बख्तरबंद वाहनों में कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचाया गया। दोनों पिछले 9 दिन से दिल्ली में एनआईए की कस्टडी में थे और इनसे पूछताछ की जा रही थी। 

जूते बदलकर अंदर ले जाया गया
आरोपी इसाक जब कोर्ट के बाहर पहुंचा। तो उसे वाहन से बाहर निकाला। यहां उसने पुराने जूते उतारे और नए जूते डाले। इसके बाद उसे अंदर ले जाया गया। वापसी के वक्त जब कुछ छाया पत्रकारों ने उसकी फोटो खींचनी चाही तो उसने इशारा कर फोटो नहीं खींचने के लिए भी कहा। 

अन्य आरोपियों से रहेंगे अलग 
सूत्रों का कहना है कि दोनों को अंबफला जेल में अन्य कैदियों से अलग-अलग रखा जाएगा। ताकि यह दोनों किसी और साजिश को अंजाम न दें। कोर्ट से भी दोनों को सीधा अंबफला जेल ले जाया गया। यहां इनकी न्यायिक हिरासत में पूछताछ होगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें