फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नर बच्चों को दाखिल से किया मना, सचिव तलब

Tue, 12 Aug 2014 04:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
दो किन्नर बच्चों के स्कूल में दाखिल से मना करने के बाद अदालत के आदेश पर सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) द्वारा स्कूल के खिलाफ कार्रवाई रिपोर्ट अदालत में पेश न किए जाने पर जीएडी सचिव को तलब किया गया है।
विज्ञापन


हाईकोर्ट के जस्टिस वीरेंद्र सिंह और जस्टिस ताशी राबस्तन की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई के दौरान पाया कि 10 जुलाई, 2014 को अदालत द्वारा दिए गए आदेश को विभाग ने गंभीरता से नहीं लिया। इसलिए मामले की अगली सुनवाई पर जीएडी के सचिव स्वयं अदालत में उपस्थित हों।

उल्लेखनीय है कि दोनों बच्चों को एक निजी स्कूल द्वारा दाखिला न दिए जाने पर मियां हाजी साकरिया ने अदालत में जनहित याचिका दायर कर बच्चों के शिक्षा के अधिकार को सुनिश्चित करने की अपील की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें