फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की परीक्षाओं का काउंट डाउन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
स्नातक पहले वर्ष के सेमेस्टर के तहत परीक्षाओं का काउंट डाउन शुरू हो गया है। परीक्षा नवंबर माह में प्रस्तावित है। इसके लिए विद्यार्थी अभी से तैयारियों में जुट गए हैं। इससे पहले सभी कालेजों के विद्यार्थी विश्वविद्यालय में आयोजित खेल और डिस्पले योर टैलेंट प्रतियोगिताओं में व्यस्त थे।
विज्ञापन


गांधी नगर कालेज की प्रथम वर्ष की छात्रा दीक्षा ने बताया कि वह पिछले दिनों डिस्पले योर टैलेंट और खेल प्रतिस्पर्धा में व्यस्त थीं। अब प्रतियोगिताओं का दौर संपन्न हो चुका है। उन्होंने कहा कि अब वह परीक्षा की तैयारी में जुट गई हैं। शिक्षकों से भी पढ़ाई से संबंधी जानकारी ले रही हैं।

परेड कालेज की छात्रा करुणा और हिमाक्षी ने बताया कि परीक्षा होने में अभी एक महीना बाकी है, लेकिन इस बीच त्योहार भी हैं। इस हिसाब से पढ़ाई के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाएगा। इसलिए अभी से तैयारी शुरू कर दी है। वहीं सीमांत गांवों में हो रही फायरिंग का असर विद्यार्थियों की पढ़ाई पर भी पड़ सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन

तय समय पर ही होंगी परीक्षाएं

गांधी नगर कालेज की प्रिंसिपल डा. किरण बख्शी के अनुसार उनके कालेज में भी सीमांत क्षेत्र के बच्चे पढ़ते हैं। उन्होंने बताया कि फायरिंग के चलते कालेज में विद्यार्थी पढ़ने के लिए नहीं पहुंच पा रहे हैं। उनके लिए विशेष कक्षाएं लगाने की व्यवस्था की जाएगी, ताकि उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो सके।

स्नातक कक्षा की परीक्षाओं का कार्य देख रहे विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग के एचओडी एवं ओएसडी (आफिसर आन स्पेशल ड्यूटी एग्जामिनेशन) प्रो. दीपांकर सेन गुप्ता ने बताया कि परीक्षाएं तय समय पर होंगी। उन्होंने बताया कि सीमांत गांवों में हो रही फायरिंग के चलते परीक्षाओं को स्थगित करने के बारे में विचार नहीं किया गया है।

प्रो. दीपांकर सेन गुप्ता ने बताया कि अगर हालात ज्यादा खराब होते हैं और सीमांत क्षेत्रों के कालेजों से नेगेटिव रिपोर्ट आती है, तो इस संदर्भ में विवि प्रशासन कुछ भी कदम उठा सकता है। उन्होंने बताया कि फिलहाल परीक्षाएं तय समय पर होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें