इस बीच आरोपी पार्षद फरार हो गया, जिसे शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट से रिमांड पर ले लिया। बता दें कि लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद, कारगिल में पार्षदों की कुल संख्या 30 है। इनमें सर्वाधिक 10 पार्षद नेशनल कांफ्रेंस के हैं. जबकि आठ पार्षदों के साथ कांग्रेस पार्टी दूसरे नंबर पर है। दो पार्षद भाजपा के और चार निर्दलीय हैं। अन्य पार्षदों का सरकार की ओर से मनोनयन किया जाता है। कांग्रेस के पार्षद की गिरफ्तारी के बाद अब संबंधित क्षेत्र का काम सरकारी विभागों के प्रतिनिधि देखेंगे।
आरोपी पार्षद को पुलिस ने गिरफ्तार कर पांच दिन के रिमांड पर ले लिया है। पूछताछ कर अब मामले की जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।- डॉ. विनोद कुमार, एसएसपी, कारगिल
गिरफ्तारी के बाद पार्षद को एलएएचडीसी, कारगिल से निलंबित कर दिया गया है। परिषद के दायरे में जो भी कानूनी कार्रवाई थी, वो की गई है। जांच पुलिस को करनी है और निष्कासन पर फैसला सरकार के अख्तियार में है। - फिरोज खान, अध्यक्ष, एलएएचडीसी, कारगिल
दोस्त के साथ मजाक में बात हुई थी। उसने धोखा किया। मुझे हमेशा से देश और लोगों पर नाज है। भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए माफी चाहता हूं। ऐसा दोबारा नहीं होगा। - जाकिर हुसैन, आरोपी पार्षद